शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने सोमवार (6 मार्च) को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से इतिहास रच दिया। शाकिब ने पहले बल्लेबाजी में अर्धशतक जड़ते हुए 71 गेंदों में सात चौकों की मदद से 75 रन की पारी खेली और फिर गेंदबाजी में कमाल करते हुए 35 रन देकर 4 विकेट अपने खाते में डाले। इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Advertisement

शाकिब पहले खिलाड़ी बने हैं, जिसने चार बार एक वनडे में 50 या उससे ज्यादा रन की पारी 4 विकेट लेने का कारनामा किया है। शाहीद अफरीदी और क्रिस गेल ने अपने करियर में 3-3 बार यह कारनामा किया है। 

बांग्लादेश के लिए 300 वनडे विकेट

शाकिब ने वनडे क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए हैं। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह बांग्लादेश के पहले गेंदबाज हैं। बांग्लादेश के लिए विकेट के मामले में शाकिब के बाद मशरफे मुर्तजा हैं, जिनके नाम 269 विकेट दर्ज हैं। बता दें कि टेस्ट और वनडे में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी शाकिब के नाम दर्ज है।

300 विकेट लेने वाले वह दुनिया के 14वें खिलाड़ी और डेनियल विटोरी,सनथ जयसूर्या के बाद ऐसा करने वाले तीसरे बाएं हाथ के स्पिनर हैं। 

Advertisement

सनथ जयसूर्या और शाहिद फरीदी के बद वनडे में 6000 रन औऱ 300 विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं। 

तोड़ा अपने साथी का रिकॉर्ड

शाकिब बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। शाकिब के अब 227 मैच की 215 पारियों में 6976 रन हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने साथी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 242 मैच की 227 पारियों में 6901 रन दर्ज हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि बांग्लादेश ने इस मुकाबले में इंग्लैंड को 50 रन से हरा दिया। हालांकि सीरीज 2-1 से इंग्लैंड ने अपने नाम की। बांग्लादेश के 246 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम 45.1 ओवर में 196 रनों पर ऑलआउट हो गई।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार