IPL 2021 Auction: आईपीएल 2021 की नीलामी 18 फरवरी को होनी है। ऐसे में बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने डेढ़ साल के बैन के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में वापसी की और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट चटकाए।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस शानदार वापसी ने एक बार फिर 33 वर्षीय बांग्लादेशी खिलाड़ी का लोहा मनवा दिया है। बल्लेबाजी में भी शाकिब लय में नजर आ रहे हैं ऐसे में शाकिब अल हसन को आईपीएल 2021 की नीलामी में मोटी रकम मिलना लगभग तय है। एम एस धोनी की टीम सीएसके की नजर ऐसे खिलाड़ी पर रहती है जो गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी से भी टीम को जिताने का माददा रखते है। 

Advertisement

ऐसे में इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि शाकिब अल हसन पर एम एस धोनी की टीम सीएसके बड़ा दाव लगाए। धोनी कई बार इस बात को कहते हुए नजर आ चुके हैं कि वह ऐसे खिलाड़ियों को टीम में रखना पसंद करते हैं जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से टीम को योगदान दे सकें। शाकिब ने अब तक IPL में 63 मैचों में 746 रन बनाने के साथ ही 59 विकेट चटकाए हैं।

हरफनमौला खिलाड़ियों से सजी हुई है धोनी की CSK: सीएसके की टीम के ज्यादातर खिलाड़ी जैसे ब्रावो, सैम करन, शार्दुल ठाकुर, जडेजा, सैंटनर और दीपक चाहर सभी ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अगर सीएसके में शाकिब जुड़ते हैं तो फिर आईपीएल 2021 में उनकी टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदर बन सकती है।

 

बता दें कि आईसीसी ने अक्टूबर 2019 में एंटी करप्शन कोड के उल्लंघन के चलते शाकिब पर 1 साल के लिए बैन लगाया था और क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में खेलने से प्रतिबंधित कर दिया था। शाकिब को 2018 में त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान सट्टेबाज ने संपर्क किया था और उन्होंने इसकी जानकारी आईसीसी को नहीं दी थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार