शाकिब अल हसन (Shakib al Hasan) और विवाद का चोली-दामन का साथ है। टी-20 वर्ल्ड में बांग्लादेश की कप्तानी कर रहे शाकिब अल हसन का नाम एक बार फिर विवादों में आया है। हालिया विवाद सिडनी में हुआ जहां शाकिब अल हसन ने दाएं हाथ के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद (Taskin ahmad) के साथ वित्तीय लाभ के बदले एक रात्रिभोज कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्हें जमकर बिरयानी खाते हुए देखा गया।

Advertisement

इस बात पर बहस है कि क्या शाकिब और तस्कीन अहमद ने टी 20 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के बीच इस तरह के आयोजन में भाग लेने से पहले विचार- विर्मश किया था या नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिकेटरों ने जाहिर तौर पर बोर्ड से औपचारिक अनुमति नहीं ली थी। बोर्ड के कुछ अंदरूनी सूत्रों ने शाकिब और तस्कीन को रोकने की कोशिश भी की।

Advertisement

सिडनी में होने वाले कार्यक्रम को 'बांग्लादेश के नेशनल क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ एक विशेष रात्रिभोज' नाम दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का भी दावा किया गया बांग्लादेश की टीम को अभ्यास मैचों से पहले इसी तरह के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मजबूर किया गया था। 

टिकट बेचे जा चुके थे इसलिए बोर्ड के प्रभावशाली सदस्यों ने टीम को डिनर में शामिल होने के लिए जोर दिया था। क्रिकेटर इस इवेंट में भाग लेने से नाखुश थे जिसके चलते शाकिब सहित खिलाड़ी इवेंट में तो गए लेकिन, ऑटोग्राफ और तस्वीरें लेने के अनुरोधों का अच्छी तरह से जवाब नहीं दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार