कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 (CPL 2024) का दूसरा मुकाबला एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स और गुयाना अमेजन वारियर्स के बीच शनिवार, 31 अगस्त को सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया जिसे आखिरी गेंद पर अमेजन वारियर्स की टीम ने 3 विकेट से जीत लिया। इस मैच में अमेजन वारियर्स की तरफ से पाकिस्तान के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ आज़म खान भी खेल रहे थे लेकिन वो सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

आज़म खान जिस तरह से आउट हुए उसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर, आजम खान क्रीज से बाहर निकलकर शॉट मारना चाहते थे लेकिन शमर स्प्रिंगर की तेज़ रफ्तार बाउंसर ने उनके होश उड़ा दिए। आजम इस गेंद को समझने में पूरी तरह से गच्चा खा गए और गेंद उनकी गर्दन पर लगने के बाद स्टंप्स पर जा लगी।

Advertisement

इसके बाद वो बहुत दर्द में दिखे और विपक्षी खिलाड़ी भी पाकिस्तानी स्टार बल्लेबाज के लिए चिंतित दिखे। फिजियो को मैदान पर बुलाया गया और आखिरकार वो अपने पैरों पर खड़े हुए और दर्द में मैदान से बाहर चले गए। उनके आउट होने का ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। हालांकि, बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद आजम ने विकेटकीपिंग में शानदार प्रदर्शन किया और पहली पारी की आखिरी गेंद पर अपने हमवतन इमाद वसीम को रन आउट करने के लिए शानदार डाइव लगाई।

इस मैच की बात करें तो सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में गुयाना अमेजन वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद एंटीगुआ की टीम के लिए फखर जमान (40), कोफी जेम्स (37), और इमाद वसीम (40) ने शानदार पारी खेली। इसके दम पर एंटीगुआ की टीम ने 20 ओवर में 168 रन बनाए। इसके जवाब में अमेजन वारियर्स की टीम के लिए शाई होप (41), रोमारियो शेफर्ड (32) और ड्वेन प्रिटोरियस (20) ने कमाल की पारी खेली और अपनी टीम को आखिरी गेंद पर ये मैच लक्ष्य हासिल करके 3 विकेट से जीता दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार