Jofra Archer injury: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने मार्च 2021 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था उन्हें पिछले साल टी 20 विश्व कप, एशेज समेत कई महत्वपूर्ण मुकाबलों से दूर रहना पड़ा  बावजूद इसके आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन के दौरान उनपर बड़ा दांव लगाया। मुंबई इंडियंस की टीम ने 8 करोड़ की रकम में जोफ्रा आर्चर को अपने स्कवॉड में शामिल किया था। इस फैसले की अब कड़ी आलोचना हो रही है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड का मानना है कि फ्रेंचाइजी द्वारा लिया गया यह एक कैलक्युलेटेड रिस्क है क्योंकि जोफ्रा आर्चर लॉन्ग-टर्म के लिए टीम में आए हैं। शेन बॉन्ड ने कहा, 'मुझे लगता है कि आप एक अच्छी टीम चुनते हैं। हम बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि जोफ्रा आर्चर लंबे समय तक हमारे साथ रहें। हाल ही के सीजन पर गौर करें तो आर्चर आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ विदेशी गेंदबाजों में से एक हैं।'

Advertisement

शेन बॉन्ड ने आगे कहा, 'जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर का एकसाथ कॉम्बिनेशन कभी शानदार होगा।' बता दें कि मैदान पर जोफ्रा आर्चर की वापसी की अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। आर्चर का मेन फोकस एक साल तक चोट से मुक्त रहने पर होगा। जोफ्रा आर्चर की कोहनी की कई सर्जरी हो चुकी हैं।

पहली सर्जरी से उन्हें कोई खास फर्क नहीं पड़ा था वहीं दूसरी सर्जरी के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। चोट से जूझते जोफ्रा आर्चर को एक समय अपना कॉन्ट्रेक्ट तक खोने का डर सताने लगा था। जोफ्रा आर्चर ने द डेली मेल के लिए लिखे अपने कॉलम में खुलकर इस बात का जिक्र भी किया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार