10 जनवरी। केएल राहुल 54 और शिखर धवन के 52 रनों की पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 201 रन बनाए। पहले विकेट के लिए दोनों ने 97 रनों की पार्टनरशिप की लेकिन दोनों के आउट होने के बाद भारतीय टीम बड़ा स्कोर बनानें से महरूम रह गई। लेकिन मनीष पांडे और शार्दुल ठाकुर की पारी के दम पर भारतीय टीम 200 रनों के आंकड़े को छूने में सफलता पाई।

Advertisement

भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जम कर खेल नहीं पाए यही कारण रहा कि आखिर में 20 ओवर में भारतीय टीम 201 रन ही बनी सकी।

Advertisement

भारत के कप्तान विराट कोहली 26 रनों की पारी खेली तो वहीं आखिरी समय में मनीष पांडे ने तेजी से रन बनाए और 31 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं शार्दुल ठाकुर ने भी बड़े - बड़े शॉट्स लगाकर फैन्स का खुब मनोरंजन किया। शार्दुल ठाकुर ने 8 गेंद पर 22 रनों की पारी खेली। आखिरी 4 ओवर में भारत ने 59 रन बनाए।

श्रीलंका की ओर से  लक्षण संदकाना को 3 विकेट और वानिंदु हासारांगा, लाहिरू कुमारा को 1 विकेट मिला। भारत के कप्तान विराट कोहली रन आउट हुए। गौरतलब है कि श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार