भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारतीय गेंदबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे और खासकर शार्दुल ठाकुर तो अपनी बॉलिंग की वजह से काफी ट्रोल हो रहे हैं। कीवी पारी के 40वें ओवर में टॉम लैथम ने शार्दुल ठाकुर की जमकर कुटाई की और एक ओवर में ही 25 रन लूट लिए और इसके बाद पूरा मैच ही बदल गया।

Advertisement

शार्दुल ने 9 ओवरों में 7 की इकॉनमी रेट से 63 रन दिए और 1 विकेट लिए। इन 9 ओवरों में एक ओवर में 25 रन भी शामिल हैं जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, इस ट्रोलिंग के बीच उनके बचपन के कोच दिनेश लाड का एक बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें वो कहते हैं कि वो शार्दुल को 2023 वर्ल्ड कप खेलते देखना चाहते हैं।

Advertisement

स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ बातचीत के दौरान लाड ने कहा, "निश्चित रूप से, मैं उसे 2023 वर्ल्ड कप खेलते हुए देखना चाहता हूं। उसकी क्षमता के कारण, वो एक अच्छा ऑलराउंडर है और जहां तक ​​बल्लेबाजी की बात है तो टीम के लिए एक अच्छा पहलू है। अब आप देखिए, पांड्या के आउट होने के बाद स्कोर करने के लिए कोई नहीं है। वो हरफनमौला बल्लेबाजी के लिए एक अच्छा विकल्प है। उसे बिल्ड-अप (2023 वर्ल्ड कप तक) में निश्चित रूप से अधिक मौके मिलने चाहिए।"

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि उसे बहुत कुछ करने की ज़रूरत है क्योंकि उसने पहले ही टी20 क्रिकेट में बहुत कुछ कर दिखाया है। जब भी वो गेंदबाजी करने आया तो उसने सफलता दिलाई है। मुझे नहीं लगता कि वो कहीं भी कमी रख रहा है।"

दिनेश लाड का ये बयान भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे से पहले का है और जब शार्दुल को खराब प्रदर्शन के लिए ट्रोल किया जा रहा है तो लाड का ये बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार