SA vs IND 2021-22: केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका की टीम को चौथी इनिंग में जीत के लिए 212 रनों की जरूरत थी। ऐसे में मैच और सीरीज दोनों ही साउथ अफ्रीका के पाले में नज़र आ रही है, लेकिन इसी बीच शार्दुल ठाकुर ने टीम को उम्मीद की एक नई रोशनी फिर दिखाई है। शार्दुल ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे पीटरसन को 82 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड करते हुए पेवेलियन का रास्ता दिखाया है।

Advertisement

चौथे दिन केपटाउन में पीटरसन और डुसेन की जोड़ी ने 101 रनों के स्कोर के आगे खेलना शुरू किया और 54 रनों की शानदार साझेदारी कर डाली। ये साझेदारी जैसे-जैसे आगे बढ़ रही थी, इंडिया टीम की उम्मीदें उतनी ही धुंधली होती जा रही थी। ऐसे में कप्तान विराट ने शार्दुल के हाथों में बॉल थमाई। 

Advertisement

शार्दुल ने इनिंग के 46वें ओवर की दूसरी बॉल पर पीटरसन को अपनी बॉलिंग पर उछाल से छकाते हुए बोल्ड कर दिया। जिसके बाद पीटरसन और डुसेन की साझेदारी खत्म हुई। आउट होने से पहले अफ्रीकी बल्लेबाज पीटरसन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्हें भारतीय टीम की गेंदबाजी से ज्यादा कोई दिक्कतें नहीं हो रही थी। लेकिन शार्दुल की सरप्राइज़ करती बॉल पर पीटरसन के बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा, जिसके बाद वो विकेटो पर जा लगी। जिसके कारण पीटरसन अपना विकेट गवां बैठे।

जानकारी के लिए बता दें कि खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका जीत के ज्यादा करीब नज़र आ रही है। चौथे दिन का पहला सेशन पूरा होने तक साउथ अफ्रीकी टीम ने 3 विकेटो के नुकसान पर 171 रन बना लिए है और उन्हें अब मैच जीतने के लिए 41 रनों की जरूरत है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार