India vs South Africa 2nd Test: भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) शनिवार (30 दिसंबर) को सेंचुरियन में नेट्स में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते कंधे पर चोट लगी है।  भारत को 3 जनवरी से साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में दूसरा टेस्ट मैच खेलना है। भारतीय टीम पहले टेस्ट में मिली हार के बाद सेंचुरियन में ही मौजूद है। भारतीय खिलाड़ियों ने शनिवार को वहा  प्रैक्टिस की।

 
Advertisement

ऐसी संभावना है कि वह केपटाउन में 3 जनवरी से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। लेकिन आवश्यकता पड़ने पर स्कैन के बाद उनकी चोट की गंभीरता का पता लगाया जा सकता है। फिलहाल, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि उनकी चोट के स्कैन की जरूरत है या नहीं।

Advertisement

शार्दुल पहले खिलाड़ी थे जो थ्रोडाउन नेट्स में बल्लेबाजी करने उतरे थे। बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर द्वारा थ्रोडाउन के दौरान गेंद उनकी कंधे पर आकर लगी। नेट सेशन की शुरुआत के 15 मिनट के अंदर ही यह घटना हुई। जिसके बाद शार्दुल काफी दर्द में दिखाई दिए। लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी। 

बल्लेबाजी प्रैक्टिस खत्म करने के बाद फिजियो ने शार्दुल के कंधे पर आइस पैक लगाया और फिर वह दोबारा नेट्स में नहीं आए। यह एक साधारण चोट हो सकती है लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि वह कितनी जल्दी ठीक हो सकते हैं।

पहले टेस्ट में शार्दुल का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। गेंदबाजों में उन्होंने पहली पारी में 19 ओवर में 100 रन दिए थे और बल्लेबाजी में भी बेरंग रहे थे। 

Also Read: Live Score

Advertisement

गौरतलब है कि भारतीय टीम को सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में एक पारी और 32 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार