IPL 2025 का आगाज शनिवार, 22 मार्च से होने वाला है जिसके लिए अब सिर्फ कुछ ही दिनों का समय बचा है। इसी बीच पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के स्टार फिनिशर शशांक सिंह (Shashank Singh) ने एक इंटरव्यू दिया जहां उन्होंने क्रिकेट से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। शशांक ने इस दौरान अपने दोस्त पृथ्वी शॉ को लेकर भी खुलकर बात की और उन्हें करियर को दोबारा पटरी पर लाने के लिए सलाह भी दी।

Advertisement

पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह को लगता है कि पृथ्वी शॉ कुछ भी हासिल कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ बदलाव करने होंगे। 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के समय भारत के कप्तान रहे शॉ को भारतीय क्रिकेट में अगला बड़ा खिलाड़ी माना जाता था। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में शतक लगाकर शानदार शुरुआत की, लेकिन हाल के दिनों में उनका करियर ढलान पर है।

Advertisement

शॉ मैदान के बाहर कई विवादों में उलझे रहे और आईपीएल 2025 की नीलामी में उन्हें कोई नहीं खरीद सका। शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब शो पर बोलते हुए शशांक से पूछा गया कि उन्हें कौन लगता है जो कि भारतीय क्रिकेट में अगला बड़ा खिलाड़ी हो सकता है। शशांक ने पहले कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बड़े स्टार बनेंगे। उन्होंने शॉ का नाम भी लिया और कहा कि मुंबई के इस बल्लेबाज को बेसिक्स पर वापस जाने की जरूरत है।

शशांक ने कहा, "यशस्वी निश्चित रूप से एक बड़ा नाम है। शुभमन गिल एक और नाम है, वो बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। पृथ्वी शॉ भी, अगर वो अपने बेसिक्स पर वापस लौट सकता है, तो मुझे लगता है कि वो कुछ भी हासिल कर सकता है। मैं उसे पिछले 13 सालों से जानता हूं, मैं बॉम्बे (मुंबई) में उसके साथ खेला करता था।"

शशांक ने आगे बोलते हुए कहा, "मैं उसे तब से जानता हूं जब मैंने बॉम्बे में उसके साथ क्लब क्रिकेट खेला है। अगर आप मुझसे पूछें कि उसके साथ क्या गलत है, तो उसका चीजों को लेकर अलग-अलग दृष्टिकोण है। अगर वो काम की नैतिकता, फिटनेस और अनुशासन जैसी कुछ चीजों के बारे में अपना दृष्टिकोण बदलता है। हो सकता है कि वो इनमें सुधार करने पर काम कर रहा हो, लेकिन अगर वो इनमें से कुछ पहलुओं को संशोधित कर सकता है तो वो और भी बेहतर हो सकता है। शायद, वो अपने काम करने के तरीके में कुछ बदलाव कर सकते हैं, शायद रात 11 बजे के बजाय 10 बजे सोएं, शायद अपने खान-पीन में सुधार करें।" 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार