Sanju Samson vs Rishabh Pant: संजू सैमसन (Sanju Samson) या फिर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दोनों में से कौन बेहतर है? किस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाना चाहिए? ये सवाल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Sashi Tharoor) संजू सैमसन के सपोर्ट में उतरे हैं। संजू सैमसन को प्लेइंग 11 से बार-बार बाहर किए जाने पर शशि थरूर ने सवाल उठाए हैं।

Advertisement

शशि थरूर (Sashi Tharoor) ने भारत और न्यूजीलैंज के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच से पहले ट्वीट कर लिखा, 'वीवीएस लक्ष्मण कहते हैं ऋषभ पंत ने नंबर 4 पर अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए उनको सपोर्ट करना जरूरी है। वो एक अच्छे खिलाड़ी है जो पिछली 11 पारियों में से 10 में फेल रहे हैं। संजू सैमसन का वनडे में औसत 66 का है, उन्होंने पिछले पांच मैच में सभी में रन बनाए हैं और वो बेंच पर हैं।'

Advertisement

ऋषभ पंत तीसरे वनडे मुकाबले में 16 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए जिसके बाद शशि थरूर ने फिर ट्वीट किया और लिखा, 'ऋषभ पंत एक बार फिर फेल हो गए। उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट से ब्रेक की जरूरत है। संजू सैमसन को एक बार फिर मौका नहीं दिया गया। अब यह देखने के लिए आईपीएल का इंतजार करना होगा कि वो भारत के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक हैं।'

मालूम हो कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में लोअर ऑर्डर में बैटिंग करते हुए संजू सैमसन ने 36 रनों की पारी खेली थी। बावजूद इसके उन्हें ये कहकर दूसरे वनडे से ड्रॉप कर दिया गया कि टीम को छठा बॉलिंग ऑपशन चाहिए था इसलिए संजू सैमसन को ड्रॉप किया गया। हालांकि, संजू सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में आए दीपक हुड्डा ना तो बल्ले और ना ही गेंद से प्रभाव डाल सके।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार