Shaun Tait picks his all-time ODI XI: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट (Shaun Tait) ने अपनी ऑलटाइम ODI XI का चुनाव किया है। इस टीम में उन्होंने भारत के चार खिलाड़ियों को जगह दी है। वो महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर थोड़े कंफ्यूज दिखे, लेकिन अंत में उन्होंने धोनी को भी टीम में रखा।

Advertisement

शॉन टेट ने अपनी अपने वनडे इलेवन चुनते हुए पहले सबसे ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बाएं हाथ के बल्लेबाज़ एडम गिलक्रिस्ट को चुना। इसके साथ ही उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को भी बतौर ओपनर अपनी टीम में जगह दी।

Advertisement

टैट ने ऑस्ट्रेलिया और भारत के कुल चार-चार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। सहवाग और धोनी के अलावा टैट की टीम में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने भी जगह बनाई है। वहीं एडम गिलक्रिस्ट के अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग महान स्पिनर शेन वॉर्न और दिग्गज गेंदबाज़ ग्लेन मैक्ग्रा को चुना।

टैट की टीम में पाकिस्तान के दो घातक गेंदबाज़ वसीम अकरम और शोएब अख्तर भी शामिल हैं। वहीं वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज़ ब्रायन लारा को भी टैट की टीम में जगह मिली है। गौरतलब है कि शॉन टैट महेंद्र सिंह धोनी और श्रीलंका महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन दोनों को ही अपनी टीम में शामिल करना चाहते थे, ऐसे में उन्होंने इन दोनों को ही टीम में चुना। जिसमें से एक उनकी टीम का बारहवां खिलाड़ी होगा।

शॉन टेट का ऑलटाइम वनडे इलेवन

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

एडम गिलक्रिस्ट, वीरेंद्र सहवाग, रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, विराट कोहली, शेन वॉर्न, वसीम अकरम, ग्लेन मैक्ग्रा, शोएब अख्तर, महेंद्रि सिंह धोनी/मुथैया मुरलीधरन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार