आईपीएल 2023 के 37वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स  को 32 रन से हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान के खिलाफ मिली इस हार के बाद पॉइंट्स टेबल पर भी बड़ा बदलाव हो गया है और अब राजस्थान नंबर वन गया है जबकि एमएस धोनी की टीम नंबर तीन पर खिसक गई है। सीएसके की इस हार के बाद धोनी का बैटिंग ऑर्डर भी सवालों के घेरे में आ गया है।

Advertisement

राजस्थान के खिलाफ हुए इस मैच में जब चेन्नई को आखिरी ओवरों में चौके-छक्कों की जरूरत थी तब धोनी डगआउट में बैठे हुए मैच देख रहे थे। धोनी की इस मैच में बैटिंग ही नहीं आई और नतीजा ये रहा कि सीएसके की टीम ये मैच 32 रन से हार गई। इस मैच में धोनी की बैटिंग ना आने से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट भी हैरान हैं और उन्होंने भी सवाल उठाए हैं।

Advertisement

ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर मैच के बाद बोलते हुए टैट ने कहा, ''जब चेन्नई को छक्कों की जरूरत थी, एमएस (धोनी) को बाउंड्री पर बैठे देखकर मैं यही सोच रहा था कि कोई तो आउट हो जाए।''

वहीं, टैट के साथी विशेषज्ञ दीप दास गुप्ता ने भी टैट की भावनाओं को सही ठहराया और उनके सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि धोनी को बैटिंग करने के लिए ऊपर आना चाहिए था। दीप दास गुप्ता ने कहा, “जब एमएस बल्लेबाजी कर रहा होता है तो ये डर होता है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो 40 या 50 पर है, चाहे आप कितने भी अच्छे गेंदबाज क्यों न हों, आप अभी भी सोच रहे होंगे कि एमएस धोनी अभी है जो वहां बल्लेबाजी कर रहा है।'

एक्सपर्ट्स के अलावा फैंस भी यही डिमांड कर रहे हैं कि धोनी को बैटिंग ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए ऊपर आना चाहिए। अगर मौजूदा सीजन में आप धोनी के आंकड़े और फॉर्म देखेंगे तो आप भी हैरान होंगे कि आखिर धोनी बल्लेबाजी के लिए ऊपर क्यों नहीं आ रहे हैं। मौजूदा संस्करण में धोनी ने आठ मैचों में चार पारियों में बल्लेबाजी की है और इस दौरान उन्होंने चारों बार नंबर 8 पर बल्लेबाजी की है। उन्होंने 196.77 के स्ट्राइक रेट से 61 रन बनाए हैं और केवल एक बार आउट हुए हैं। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी आने वाले मुकाबलों में ऊपर बल्लेबाजी करते हैं या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार