दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार, 15 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम 19.1 ओवर में 164 रन पर ढेर हो गई और जवाब में आखिरी बॉल पर दिल्ली कैपिटल्स ने ये मैच 2 विकेट से जीत लिया।

Advertisement

इस मैच में दिल्ली के लिए ओपनर शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 18 गेंदों में 43 रन बनाए। इन 43 रनों में से 22 रन तो उन्होंने एक ही ओवर में बना दिए। 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम को शेफाली ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने पावर-हिटिंग का शानदार प्रदर्शन करते हुए साइका इशाक द्वारा फेंके गए पारी के दूसरे ही ओवर में 22 रन ठोक डाले।

Advertisement

इस ओवर में उन्होंने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया और इसके बाद आखिरी चार गेंदों में उन्होंने लगातार चार चौके लगाकर ओवर से कुल 22 रन लूट लिए।उनकी इस तूफानी पारी के चलते मुंबई की टीम शुरुआत में ही बैकफुट पर आ गई और दिल्ली मैच को उनसे दूर ले जाती दिखी। शेफाली की पावरहिटिंग का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

टॉस जीतकर दिल्ली की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और उनके गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित करते हुए मुंबई को 20 ओवरों में 164 के स्कोर पर रोक दिया। मुंबई के लिए नैट साइवर-ब्रंट ने 13 चौकों की मदद से 80* (59) रन की पारी खेली। जवाब में, दिल्ली ने आखिरी गेंद पर रोमांचक तरीके से लक्ष्य हासिल किया। अरुंधति रेड्डी ने रन आउट के एक करीबी मौके को बचाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। शेफाली के अलावा निकी प्रसाद ने भी 33 गेंदों में 35 रनों का योगदान दिया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार