Shemaine Campbelle Unwanted Record: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का चौथा मुकाबला बीते शनिवार, 13 जून को साउथेम्प्टन के द एजियस बाउल स्टेडियम में खेला गया था जहां वेस्टइंडीज की अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ शेमाइन कैंपबेल (Shemaine Campbelle) ने न्यूजीलैंड के सामने 62 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के ठोककर नाबाद 90 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस शानदार इनिंग के बावजूद शेमाइन कैंपबेल के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
दरअसल, 33 साल की शेमाइन कैंपबेल जो कि वेस्टइंडीज के लिए 155 टी20 इंटरनेशनल खेल चुकी हैं, उन्होंने अब अपने करियर का पहला टी20 अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने इसके लिए 123 पारी खेली, यही वज़ह है अब वो टी20 इंटरनेशनल में पहला अर्धशतक जड़ने के लिए सर्वाधिक इनिंग खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।
ध्यान दें कि शेमाइन कैंपबेल से पहले ये अनचाहा रिकॉर्ड युगांडा की जेनेट म्बाबाज़ी के नाम दर्ज था जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अपनी पहली फिफ्टी जड़ने के लिए 96 पारियां खेली थी। उनके अलावा न्यूजीलैंड की मैडी ग्रीन भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने 91 पारी खेलने के बाद टी20 इंटरनेशनल में अपनी पहली हाफ सेंचुरी लगाई।
ऐसा रहा मैच का हाल: साउथेम्प्टन के मैदान पर वेस्टइंडीज की कैप्टन हेली मैथ्यूज ने ही टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद न्यूजीलैंड ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। कीवी टीम के लिए ब्रूक हॉलिंडे (32 गेंदों पर 40 रन) और इज़ी गेज़ (29 गेंदों पर 39 रन) ने सर्वाधिक रन बनाए।
A world-class innings from Shemaine Campbelle guided the West Indies to victory
— ICC (@ICC) June 14, 2026
Check out her full Aramco Player of the Match highlights https://t.co/5UsfrAI7Co pic.twitter.com/Bx8iHpwgDp
Also Read: LIVE Cricket Score
यहां से अब वेस्टइंडीज के सामने जीत हासिल करने के लिए 163 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए शेमाइन कैंपबेल ने एक छोर संभाला और 62 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के लगाकर 90 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कैप्टन हेली मैथ्यूज ने भी 37 गेंदों पर 48 रन ठोके और इन्हीं के दम पर वेस्टइंडीज ने 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से जीत दर्ज की।