15 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए गए 299 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत औसत रही और शिखर धवन 28 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

भारत का पहला विकेट 53 रन पर गिरा। वहीं रोहित शर्मा एक बार फिर जमकर बल्लेबाजी करने की कोशिश कर रहे हैं। शिखर धवन के आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि रोहित शर्मा और शिखर धवन ने बतौर ओपनर एक खास रिकॉर्ड बना दिया है। धवन और रोहित शर्मा दुनिया की चौथी ओपनिंग जोड़ी बन गई है जिन्होंने मिलकर आपस में वनडे में 4000 रन या उससे ज्यादा रन की ओपनिंग पार्टनरशिप निभाई है।

इस मामले में धवन और रोहित शर्मा से पहले ऐसा कमाल का कारनामा सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ने किया है।

गांगुली और तेंदुलकर ने 136 पारियों में ओपनर के तौर पर कुल 6609 रन आपस में जोड़े हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के गिलक्रिस्ट और हेडन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 114 पारियों में बतौर ओपनर 5372 रन बनाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार