ज़िम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। ये सीरीज में पहली बार था कि टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। इसके बाद जब हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शिखर धवन और केएल राहुल की जोड़ ओपनिंग करने के लिए उतरी तो फैंस धवन की जर्सी को देखकर थोड़ा हैरान रह गए। 

Advertisement

धवन की शर्ट के पिछले हिस्से पर जहां खिलाड़ी का नाम लिखा होता है, उसे टेप किया हुआ था। दरअसल, ये शार्दुल ठाकुर की जर्सी थी जिसे धवन पहनकर मैदान पर उतरे थे। धवन ने अपनी जर्सी क्यों नहीं पहनी, इसका तो पता नहीं है, लेकिन शिखर धवन की जर्सी को लेकर एक फैन काफी उत्साहित दिखा। इस फैन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो स्टैंड में एक प्लेकार्ड लेकर खड़ा हुआ था जिस पर लिखा था, 'शिखर, क्या मैं आपकी शर्ट ले सकता हूं?'

Advertisement

इस फैन का प्लेकार्ड देखकर धवन का रिएक्शन भी देखने लायक था। ये मजेदार घटना भारतीय पारी के 27वें ओवर में घटित हुई, जब धवन आउट होकर पवेलियन में बैठे हुए थे। उनके साथ केएल राहुल, रुतुराज गायकवाड़ और आवेश खान भी बैठे हुए थे। इस दौरान कैमरा एक बार फिर फैन की तरफ गया, और तब धवन ने फैन का ये प्लेकार्ड देख लिया। इस पर रिएक्शन देते हुए, धवन ने शर्ट को उतारने की कोशिश की और फिर रूक गए।

ये सब देखकर उनके बगल में बैठे टीम के बाकी साथी हंसने लगे। तभी कमेंटेटर एलन विल्किंस ने ऑन एयर कहा, "शिखर, उनसे मिलें और दान करें।" इस घटना का वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, इस सीरीज के आखिरी मैच में धवन ने 40 रन बनाए और ब्रैड इवांस की गेंद पर सीन विलियम्स के हाथों कैच आउट हुए। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार