10 दिसंबर (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के पास श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर ने का मौका होगा। धवन इस मुकाबले में अपने साथी बल्लेबाज औऱ कप्तान विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं। 

Advertisement

अगर इस मुकाबले में धवन 130 रन की पारी कर लेंगे तो वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले संयुक्त रूप से चौथे और पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में वह कोहली की बराबरी करेंगे। जिन्होंने 93 पारियों में अपने 4 हजार वनडे रन पूरे किए थे। 

 

धवन ने अब तक खेले गए 93 मैचों की 92 पारियों में 43.97 की औसत से 3970 रन बनाए हैं। PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 4000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम हैं। अमला ने सिर्फ 81 पारियों में ये कारनाम किया था। दूसरे नंबर पर विवियन रिचर्ड्स ने 88 पारियां और जो रूट 91 पारियों में ये आंकड़ा छुआ है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार