27 सितंबर। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 में भारत को हार मिली थी। जिसके कारण टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर रहा। आपको बता दें कि टी-20 सीरीज के दौरान ऋषभ पंत और शिखर धवन की एक फोटो काफी वायरल हुई थी। जो फोटो काफी वायरल हुई थी उसमें पंत अपने सीनियर शिखर धवन के गोद में जाकर बैठ गए थे। 

Advertisement

ऐसे में अब धवन ने उस फोटो को लेकर अपना रिएक्शन सभी के सामने रखा है। इंडिया टीवी के कार्यक्रम आपकी अदालत में इस बारे में पूछे जाने पर मजाकिया लहजे में कहा कि, फोटो खींचे जा रहे थे तब ऋषभ पंत आकर उनकी गोद में बैठ गए थे। मैं उस समय उनसे कह रहा था कि ऋषभ भाई उठ.. इतना भी प्यार नहीं है लड़कों से कि गोद में बिठाऊं।"

Advertisement

गौरतलब है कि हाल के समय में ऋषभ पंत की फॉर्म को लेकर काफी बहस चल रही है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान भी ऋषभ पंत कोई खास कमाल नहीं कर पाए थे। ऐसे में टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत क्या गुल खिलाते हैं ये देखने वाली बात होगी। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार