पंजाब किंग्स (PBKS) के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मुकाबले में दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। धवन ने 59 गेंदों में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 88 रनों की पारी खेली।

Advertisement

9000 टी-20 रन

Advertisement

धवन ने टी-20 क्रिकेट में अपने 9000 रन पूरे कर लिए हैं और इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह तीसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। धवन ने महीश थीक्षाना द्वारा डाले गए छठे ओवर की दूसरी गेंदल पर छक्का जड़कर धवन इस आंकड़े तक पहुंचे। भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में विराट कोहली ने 10392 रन और रोहित शर्मा ने 10048 रन बनाए हैं। 

आईपीएल में 6000 रन

अपनी पारी में दूसरा रन बनाते ही धवन ने आईपीएल में भी 6000 रन पूरे कर लिए हैं। विराट कोहली के बाद आईपीएल में 6000 रन का आंकड़ा छूने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। धवन 200 मैच में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। कोहली ने अब तक 215 पारियों में 6402 रन बनाए हैं।

दोहरा शतक पूरा

Advertisement

धवन के आईपीएल करियर का यह 200वां मुकाबला था। उनसे पहले एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा,विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, सुरेश रैना और रॉबिन उथप्पा ने ही इस टूर्नामेंट में 200 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं।

चेन्नई के खिलाफ 1000 रन

धवन चेन्नई के खिलाफ आईपीएल में 1000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी वह पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके चेन्नई के खिलाफ 1028 रन हो गए हैं। बता दें कि रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ 1018 रन बनाए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार