भारत के कार्यवाहक कप्तान शिखऱ धवन (Shikhar Dhawan) ने शुक्रवार (25 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार अर्धशतक जड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। धवन ने 77 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौकों (52 रन) की मदद से 72 की शानदार पारी खेली। धवन ने शुभमन गिल (Shubman Gill) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी की। 9 पारियों में धवन और गिल की यह चौथी शतकीय साझेदारी है। 

Advertisement

सचिन-सौरव की लिस्ट में शामिल

Advertisement

शिखर धवन ने 50वीं बार भारत के लिए 50 या उससे ज्यादा रन की पार्टनरशिप की है। ये कारनामा करने वाले वह भारत के चौथे खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (103), सौरव गांगुली (67 ) और वीरेंद्र सहवाग (58) जैसे दिग्गजों ने ही यह कारनामा किया था।  

12000 रन पूरे

इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही धवन ने लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 12000 रन पूरे कर लिए हैं। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह आठवें भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर (21999), सौरव गांगुली (15622), राहुल द्रविड़ (15271), विराट कोहली (13786), एमएस धोनी (13353), मोहम्मद अजहरुद्दीन (12941) और युवराज सिंह (12663) लिस्ट में भारत के लिए यह मुकाम हासिल किया हुआ है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार