19 साल की मान्या सिंह साल 2020 में मिस इंडिया की रनर-अप रही थी। उनकी इस प्रेरणादायक सफर को देखकर इंटरनेट की दुनिया में खलबली मच गई और वो कई दिनों की सुर्खियों में रही।

Advertisement

मान्या उत्तरप्रदेश से आती है और उनके पिता एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर है। उनके पालन पोषण से लेकर उनकी पढ़ाई तक में उनके घरवालों ने बहुत संघर्ष किया है। उन्होंने यूपी के एक छोटे से गांव से एक बड़े सपने को साकार करनी की कहानी को सच कर दिखाया है और ऐसे में उनके इस सफर से कई लोग प्रभावित हुए है। इस लिस्ट में भारत के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन का नाम भी शामिल है।

Advertisement

धवन ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए मान्या सिंह को ढ़ेरों बधाइयां व उनकी तारीफ की। धवन ने ट्वीट करते हुए लिखा,"मान्या सिंह... क्या गजब की प्रेरणादायक कहानी है। आप एक प्रमाण है कि सपने सच होते है। अपने लक्ष्य पर विश्वास रखो और आप हर बाधाओं का पार करके उन्हें पा लोगे।"

बता दें कि धवन आईपीएल के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में टीम के हिस्से थे और अब वह इंग्लैंड के खिलाफ होनी वाली टी-20 और वनडे सीरीज में एक बार फिर अपने बल्ले का जादू दिखाते हुए नजर आएंगे।   

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार