क्रिकेट के खेल में साल दर साल कई बदलाव हुए हैं। खेल को और बेहतर बनाने के लिए कई नई तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। आजकल ना सिर्फ मैदान के बाहर बैठकर इस खेल को संचालित करने वाले बल्कि क्रीज पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाजों ने भी अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने के लिए नए तरह के उपकरणों का सेवन शुरू कर दिया है।

Advertisement

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से बल्लेबाजी करने वाले भारत के बाएं हाथ के स्टार ओपनर शिखर धवन ने भी अपने बल्ले पर एक खास यंत्र लगाते हैं। कारण यह है कि इसके इस्तेमाल से बल्लेबाजी अपनी बल्लेबाजी में और भी सुधार कर सकता है और खुद ही अपने प्रदर्शन को आंक सकता है।

धवन जिस उपकरण का इस्तेमाल करते हैं उसका नाम StanceBeam है। यह एक स्मार्ट सेंसर है जो बल्ले के एकदम ऊपर लगाया जाता है और इससे कोई भी बल्लेबाजी अपनी बल्लेबाजी को लेकर सारे डाटा सीधा अपने मोबाइल फोन पर पा सकता है।

धवन इसका इस्तेमाल नेट प्रैक्टिस के दौरान करते हैं। इस उपकरण से ये भी पता चलता है कि जब कोई शॉट लगाता है तो को कितनी पावर का इस्तेमाल कर रहा है और साथ ही गेंद कितना बल्ले के बीच लग रही है।

देखें ये वीडियो जिसमें धवन StanceBeam का उपयोग करके नेट प्रैक्टिस को और भी बेहतरीन कर रहे है- 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार