पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL) से पहले शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। 16वें सीजन में वह पंजाब के 14वें कप्तान बने हैं। धवन को मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। फ्रेंचाइजी ने बुधवार (2 नवंबर) को बोर्ड मीटिंग के बाद धवन को कप्तान बनाने का आधिकारिक ऐलान किया। 

Advertisement

अनिल कुंबले के हेड कोच पद से हटने के बाद पिछले महीने इंग्लैंड को वर्ल्ड कप और एशेज जिताने वाले ट्रेवर बेलिस को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया था। 

Advertisement

फ्रेंचाइजी अग्रवाल को रिटेन, ट्रेड या रिलीज करेगी इसका फैसला आने वाले समय में लिया जाएगा। 

सभी फ्रेंजाइजी को 15 नवंबर तक उन खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है, जिन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज करना चाहती हैं। बता दें कि आईपीएल 2023 का ऑक्शन 16 दिसंबर को होने की संभावना है। 

मयंक उन दो खिलाड़ियों में थे जिन्हें पंजाब किंग्स ने पिछले साल मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। फ्रेंचाइजी ने इसके लिए 14 करोड़ रुपये चुकाए थे। लेकिन मयंक 13 पारियों में 16.33 की औसत से सिर्फ 196 रन ही बना पाए। वहीं धवन टीम के टॉप स्कोरर रहे थे। 

Also Read: Today Live Match Scorecard

Advertisement

बेयरस्टो पूरे आईपीएल के लिए उपलब्ध हो पाएंगे या नहीं, इसकी पुष्टि होने के बाद मयंक को रिलीज करने को लेकर कोई फैसला किया जाएगा। बता दें कि सितंबर की शुरूआत में बेयरस्टो गोल्फ खेलने के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके चलते वह टी-20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हुए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार