भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन काफी बड़ा दिल रखते हैं। जहां एक तरफ करियर के बुरे दौर में कई खिलाड़ियों को कप्तान या सेलेक्टर्स पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते देखा गया है, वहीं दूसरी तरफ शिखर धवन ने भारतीय टीम में अपनी जगह गंवाने के बाद ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर क्रिकेट फैंस के दिन में उनके लिए इज्जत काफी गुना बढ़ जाएगी।

Advertisement

जी हां, हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के गब्बर ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने सलामी बैटर के तौर पर खुद से पहले शुभमन गिल को टीम में रखने की बात कही। दरअसल, शिखर धवन से पूछा गया कि अगर आप इस समय भारतीय टीम के कप्तान या सेलेक्टर होते, तो आप शिखर धवन को ओर कितना मौका देते?

Advertisement

शिखर धवन ने बड़ा दिल रखकर पत्रकार के इस सवाल का जबाव दिया। शिखर बोले, 'ये आपने बड़ा जबरदस्त सवाल किया। मुझे लगता है कि जैसे इस समय शुभमन गिल है। वो दोनों फॉर्मेट खेल रहा है और बहुत अच्छा कर रहा है। अगर मैं सेलेक्टर होता तो मैं शुभमन गिल को मौका देता।'

आज तक के साथ हुए इंटरव्यू में शिखर धवन ने इसके अलावा अपनी निजी जीवन से जुड़े सवालों पर भी खुलकर बातचीत की। गौरतलब है कि शिखर धवन भारतीय टीम से पूरी तरह जुदा नहीं हुए हैं। बीते समय में देखा गया है कि जब रोहित शर्मा मौजूद नहीं होते तब उस समय वनडे फॉर्मेट में शिखर धवन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। धवन की कप्तानी में शुभमन गिल को काफी मौके मिले हैं, जिसका इस युवा खिलाड़ी में खूब फायदा उठाया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार