बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेड्डन पार्क में खेला गया दूसरा वनडे मैच रद्द हो गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। मैच शुरू होने के बाद बीच-बीच में बारिश होती रही और मैच रोकना पड़ा। 12.5 ओवर के बाद बारिश के कारण फिर से खेल रोकना पड़ा। इस समय तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए थे और शुभमन गिल 45 रन बनाकर, सूर्यकुकुमार 34 रन बनाकर नाबाद थे। आखिरकार अंपायर्स ने मैच रद्द करने का फैसला किया।

Advertisement

इस मैच के बाद भारतीय कप्तान शिखर धवन काफी निराश दिखे और बोले कि अब उन्हें तीसरे मैच का इंतज़ार रहेगा। मैच खत्म होने के बाद धवन ने कहा, 'ये हमारे वश में नहीं है, आपको बस इंतजार करना होगा। हम खेल शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, इसमें कोई मदद नहीं कर सकता। अब तीसरे गेम का इंतजार है। मैं इस पिच से काफी हैरान था, मुझे लगा कि ये काफी हद तक सीम करेगा, लेकिन ये पिछले मैच जितना नहीं था।'

Advertisement

आगे बोलते हुए धवन बोले, 'बल्लेबाजी करना अच्छा था और शुभमन को इस तरह से प्रदर्शन करते देखना काफी उत्साहजनक था। हम चाहते थे कि छठा गेंदबाज आए, इसलिए संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ा और हुड्डा आए। इसके साथ ही चाहर को चुना गया क्योंकि वो गेंद को अच्छी तरह से स्विंग करा सकते हैं। हमारे कुछ खिलाड़ी आराम कर रहे हैं लेकिन ये टीम अभी भी मजबूत है, ये हमारी टीम की गहराई को दर्शाता है। ये बहुत ही रोमांचक पल है, मुझे युवा खिलाड़ियों की कप्तानी करना काफी युवा महसूस कराता है।'

धवन ने कहा, 'इस दौरे पर लोगों के लिए एक अच्छा अवसर है, जिस तरह से शुभमन ने बल्लेबाजी की है और उमरान की गेंदबाजी, उस बदलाव को देखकर खुशी हुई। एक टीम के रूप में हम अपनी प्रक्रियाओं को ठीक करना चाहते हैं और क्राइस्टचर्च में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। उम्मीद है कि हम जीत सकते हैं और इस माहौल का लुत्फ उठा सकते हैं।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार