Seattle Orcas vs MI New York: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने शनिवार (28 जून) को डलास के ग्रैंड पिएरे स्टेडियम में  सिएटल ओर्कास के खिलाफ मेजर लीग क्रिकेट 2025 के 18वें मुकाबले में शतक लगाया लेकिन उनके इस शतक पर शिमरोन हेटमायर के 97 रन भारी पड़ गए और उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

Advertisement

इस जीत के साथ ही सिएटल ओर्कास की टीम ने दस मैचों की हार के सिलसिले को भी तोड़ दिया। पारी की अंतिम गेंद पर ठीक छह रन चाहिए थे और कीरोन पोलार्ड गेंदबाजी कर रहे थे लेकिन हेटमायर ने एक घुटने पर बैठकर गेंद को स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया एमआई न्यूयॉर्क के होश उड़ा दिए।

Advertisement

ऑर्कस को ये मैच जीतने के लिए 238 रन चाहिए थे और उन्होंने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर सात विकेट गंवाकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। ये ओर्कास की इस सीजन में पहली जीत है और वो चाहेंगे कि आगे आने वाले मैचों में जीत की इस लय को बरकरार रखा जाए। हेटमायर को 40 गेंदों में 97 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस बीच, हेटमायर ने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए लगभग पूरे सीजन में संघर्ष किया। फ्रैंचाइज़ी ने उन्हें 11 करोड़ रु में रिटेन किया था लेकिन हेटमायर अपनी कीमत के अनुरुप प्रदर्शन नहीं कर पाए। 14 मैचों में, हेटमायर ने 145.73 के अच्छे स्ट्राइक रेट के साथ 21.72 की औसत से केवल 239 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार