राजस्थान रॉयल्स (RR) के ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने आखिरकार आईपीएल 2024 में फॉर्म में वापसी कर ली है। बटलर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ शनिवार को खेले गए मुकाबले में शानदार शतक जड़ा औऱ टीम को जीत की दहलीज पार कराई।

 
Advertisement

पारी के 20वें ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 1 रन की जरूरत थी औऱ बटलर 94 रन के निजी स्कोर पर क्रीज पर मौजूद थे। सवाल था कि वह अपना छठा आईपीएल शतक बना पाएंगे या नहीं।

Advertisement

बटलर ने कैमरून ग्रीन द्वारा डाले गए ओवर की पहली गेंद पर मिड विकेट के ऊपर से पुल शॉट खेला। लेकिन गेंद ठीक से बल्ले पर नहीं आई, फिर भी बटलर के शॉट में इतनी ताकत थी कि गेंद बाउंड्री पर चली गई। 

बटलर का शतक पूरा होने पर राजस्थान के डगआउट में मौजूद सभी खिलाड़ी खुशी मनाते हुए दिखे, लेकिन सबसे प्यारा रिएक्शन आया नॉन स्ट्राईकर छोर पर मौजूद शिमरोन हेटमायर का। गेंद बाउंड्री पार होते हुआ हेटमायर ने हवा में उछलकर लगाते हुए खुशी मनाई। उनके इस रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आरसीबी ने 3 विकेट के नुक़सान पर 183 रन बनाए। जिसमें विराट कोहली ने नाबाद 113 रन की पारी खेली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 44 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान ने 5 गेंद बाक़ी रहते हुए 4 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। राजस्थान के लिए बटलर के अलावा कप्तान संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 29 रन की पारी खेली। 

Also Read: Live Score

Advertisement

बटलर को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बटलर आईपीएल के इतिहास में पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक टीम के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए दो शतक लगाए हैं। उन्होंने इससे पहले 2022 में आरसीबी के खिलाफ 60 गेंदों में नाबाद 106 रन की तूफानी पारी खेली थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार