24 जून। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत से खुश पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को उम्मीद है कि सरफराज अहमद की कप्तानी में टीम बाकी के मैचों में निडर होकर क्रिकेट खेलते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाएगी। पाकिस्तान ने सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मैं पाकिस्तान को यही सलाह दूंगा कि वे बिना किसी दबाव के अपनी काबिलियत के मुताबिक क्रिकेट खेले और अपने कौशल का प्रदर्शन करे।"

Advertisement

छह मैचों में पांच अंकों के साथ तालिका में सातवें पायदान पर है उसका अगला मुकाबला बुधवार को न्यूजीलैंड से होगा। अगर पाकिस्तान की टीम बाकी बचे मैच जीतती है और अन्य नतीजे भी उसके मुताबिक आते हैं तो वह अंतिम-4 में जगह बना सकती है।

Advertisement

अख्तर ने कहा, "पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में पहुंचना का अच्छा मौका है। उन्हें निडर होकर बिना किसी दबाव के क्रिकेट खेलने की जरूरत है। अगर इंग्लैंड आस्ट्रेलिाया, भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार जाती है तो पाकिस्तान की टीम अंतिम-4 में जगह बना सकती है।"

पाकिस्तान ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 49 रनों से मात देकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार