पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की तारीफ करने पर अपनी आलचोना करने वाले लोगों को आड़े हाथों लिया है। अख्तर ने हाल ही में पाकिस्तान और भारत के प्रदर्शन की तुलना करते हुए कोहली और रोहित की तारीफ की थी।

Advertisement

अख्तर ने अब आलोचकों से पूछा है कि वह क्यों विराट और रोहित की तारीफ नहीं कर सकते?

Advertisement

क्रिकेट पाकिस्तान ने अख्तर के हवाले से लिखा है, "मैं क्यों भारतीय खिलाड़ियों और विराट कोहली की तारीफ नहीं कर सकता? क्या पाकिस्तान में या पूरे विश्व में ऐसा कोई खिलाड़ी है जो कोहली के करीब हो? मुझे समझ नहीं आता कि लोग गुस्सा क्यों हैं? मुझे कुछ कहने से पहले आप जाकर आंकड़े देखें।"

उन्होंने कहा, "कोहली के नाम इस समय 70 अंतर्राष्ट्रीय शतक हैं। अभी इस समय कितने लोगों के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इतने शतक हैं। उन्होंने भारत के लिए कितनी सीरीज जीती? इसके बाद क्या मुझे इनकी तारीफ नहीं करना चाहिए?"

उन्होंने कहा, "यह काफी अजीब है। हम सभी साफ तौर पर देख सकते हैं कि वह विश्व के सबसे बड़े बल्लेबाज हैं। वह और रोहित शर्मा हर समय प्रदर्शन दे रहे हैं। हमें क्यों उनकी तारीफ नहीं करनी चाहिए?"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार