शोएब अख्तर ने लाइव शो पर शो के होस्ट द्वारा बेइज्जत होने के बाद रुआंसी सूरत लेकर आन एयर इस्तीफा दे दिया। दरअसल हुआ यूं कि शोएब अख्तर ने शाहीन अफरीदी और हैरिस रउफ को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा, 'हमें लाहौर कलंदर्स (PSL की एक टीम) को इसका श्रेय देना चाहिए। ये खिलाड़ी उसी की देन है। इसके अलावा PDP को भी इसका क्रेडिट मिलना चाहिए...' शोएब अख्तर अपनी बात खत्म करते की इतने में शो के होस्ट नौमान नियाज अख्तर को बीच में ही रोकते हुए कहते हैं कि शाहीन अफरीदी अंडर-19 से आया है। शोएब इसके बाद होस्ट से कुछ कहते हैं जिसपर नौमान भड़क जाते हैं।

Advertisement

नौमान नियाज शोएब अख्तर की आन एयर बेइज्जती करते हुए कहते हैं, 'आप थोड़े असभ्य हो रहे हैं। मैं यह नहीं कहना चाहता, लेकिन अगर आप ओवर स्मार्ट हैं, तो आप जा सकते हैं। मैं यह आन एयर कह रहा हूं।' नौमान नियाज के द्वारा बेइज्जत होने के बाद शोएब कुछ कहना चाहते थे लेकिन इसके बाद नौमान ने ब्रेक लिया।

Advertisement

माना जा रहा था कि ब्रेक में सब ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ब्रेक के बाद जैसे ही शो फिर से शुरू हुआ वैसे ही शोएब ने नौमान नियाज से उनके बरताव के लिए माफी मांगने के लिए कहा लेकिन, शो के होस्ट ने ऐसा नहीं किया जिसके कुछ देर बाद शोएब ने शो को बीच में छोड़ने का फैसला किया।

शोएब अख्तर ने शो को छोड़ने से पहले कहा, 'ढेर सारी माफी सभी लोगों से मेरी तरफ से। मैं पीटीवी से इस्तीफा दे रहा हूं। नेशनल टीवी पर मेरे साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया है, मुझे नहीं लगता कि मुझे अब यहां बैठना चाहिए। इसलिए मैं इस्तीफा दे रहा हूं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।' नौमान नियाज पर इसका कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने अपना शो जारी रखा।

वहीं शोएब अख्तर ने इस घटना के बारे में बोलते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में शोएब ने कहा, ' पीटीवी पर एक काफी खराब घटना घट गई। जहां पर नौमान नियाज अप्रिय और असभ्य हो गए और मुझे शो छोड़ने के लिए कहा। उन्होंने ऐसा क्यों कहा ये तो मुझे नहीं पता। नेशनल टीवी पर नेशनल स्टार की उन्होंने बेइज्जती कर दी थी। मैंने यह कहकर सभी को शर्मिंदगी से बचाने की कोशिश की कि मैं इस आपसी समझ के साथ डाक्टर नौमान की टांग खींच रहा था लेकिन उन्होंने मुझसे माफी मांगने से इन्कार कर दिया था। मैं इन चीजों को खत्म करना चाह रहा था टीवी पर ही लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार