एशिया कप के दूसरे मुकाबले में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या इंडियन टीम के हीरो रहे। पांड्या ने पहले गेंदबाज़ी करते हुए पाकिस्तान के तीन विकेट चटकाएं और फिर बल्लेबाज़ी करते हुए 33 रन बनाकर टीम को जीत दिलवाई। इस मैच में भले ही पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टीम के युवा तेज गेंदबाज़ नसीम शाह ने अपनी रफ्तार और लाइन लेंथ से सभी को खुब प्रभावित किया। नसीम के नाम 2 विकेट रहे, लेकिन अंत में वह गेंदबाज़ी करते हुए थोड़े परेशान नज़र आए। अब नसीम की फिटनेस पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने चिंता जताई है।

Advertisement

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें उन्होंने नसीम शाह की खुब तारीफ की। वह बोले, 'आज फिटनेस की वज़ह से नसीम शाह छक्का खा गया। नसीम पाकिस्तान के फ्यूचर स्टार हैं, लेकिन उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा। उनका धड़ बड़ा है और टांगे छोटी है। वो आखिर में पूरा जोर लगाते हैं, जिस वज़ह से उन्हें इंजरी होती है। इसके साथ ही गर्मी भी काफी ज्यादा है।'

Advertisement

बता दें कि नसीम शाह ने भारत के खिलाफ केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव को आउट करके टीम को दो बड़ी सफलताएं दिलवाई थी। भारतीय टीम के इन दोनों ही खिलाड़ियों को पाकिस्तान के 19 वर्षीय गेंदबाज़ ने क्लीन बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया था। नसीम ने अपने कोटे के चार ओवर्स में 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। हालांकि अपने आखिरी ओवर के दौरान वह थोड़े परेशान नज़र आए थे।

शोएब अख्तर ने भारत पाकिस्तान मैच में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन पर निराशा जताई है। शोएब का मानना है कि इस मैच में दोनों ही टीमें हारने के लिए खेल रही है। रोहित शर्मा और बाबर आज़म ने टीम सेलेक्शन ठीक तरह से नहीं किया, वहीं उनकी कप्तानी में भी दम नज़र नहीं आया। अख्तर ने साफ कहा है कि अगर हार्दिक पांड्या अंत में विस्फोटक बल्लेबाज़ी नहीं करते तो भारत यह मैच हार जाता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार