पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) बेबाकी से अपनी बात को रखने के लिए जाने जाते हैं। शोएब अख्तर और टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के बीच मैदान के अंदर हमेशा से ही 36 का आंकड़ा देखने को मिला है। मैदान के बाहर भी इन दोनों खिलाड़ियों को कई बार तीखी नोंक-झोंक करते हुए देखा गया है। इस बीच जाने माने यूट्यूबर तनमय भट्ट, जाकिर खान और अन्य 3 लोगों के साथ शोएब अख्तर ने एक लाइव चैट शो में हिस्सा लिया। इस दौरान शोएब अख्तर ने वीरेंद्र सहवाग को लेकर रिएक्शन दिया था।

Advertisement

दरअसल, स्क्रीन पर शोएब अख्तर का एक पुराना ट्वीट दिखाया गया। इस ट्वीट में शोएब अख्तर ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो कोट और चश्मा लगाए नए लुक में दिख रहे थे। शोएब अख्तर की इस फोटो पर उस वक्त वीरेंद्र सहवाग ने कमेंट कर लिखा था, 'ऑर्डर लिख-1 बटर चिकन, 2 नॉन और 1 बीयर।'

Advertisement

शोएब अख्तर से उनकी  फोटो पर वीरेंद्र सहवाग के इस मजेदार कमेंट के बारे में जब पूछा गया तब शोएब अख्तर ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'दिल कर रहा है किसी दिन पकड़कर सहवाग को मारूं।' शोएब अख्तर की इस बात को आप वीडियो के 11 मिनट 28 सेकंड पर जाकर सुन सकते हैं।

बता दें कि इस शो के दौरान शोएब अख्तर ने सचिन तेंदुलकर से जुड़ा भी एक मजेदार किस्सा शेयर किया था। शोएब अख्तर ने बताया था कि कैसे एक बार जब सचिन को उठाने के चक्कर में जब मास्टर ब्लास्टर गिर गए थे तब उनसे सचिन ने कहा था कि अगर उन्हें इंजरी हो जाती तो पूरा इंडिया उन्हें जिंदा जला देता।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार