इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का धमाकेदार आगाज़ हुआ है। रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लिश टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 506 रन बना दिए। इस दौरान इंग्लैंड के चार बल्लेबाज़ों ने शतक लगाए। अगर खराब रोशनी के कारण दिन का खेल 15 ओवर पहले खत्म ना होता तो ये स्कोर 600 भी हो सकता था।

Advertisement

ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इंग्लैंड ने पाकिस्तान के गेंदबाज़ों का क्या हाल किया। पहले दिन पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की दुर्गति देखकर शोएब अख्तर भी काफी निराश दिखे और उन्होंने पिच के साथ-साथ गेंदबाज़ों पर भी अपनी भड़ास निकाली।

Advertisement

शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा, 'शुक्र है अभी इंग्लैंड टीम की तबीयत खराब थी, जो कल रिपोर्ट आ रही थी, इंग्लैंड की टीम की तबीयत ठीक नहीं है। जब तबीयत ठीक नहीं है तब इन्होंने 500 मार दिए, अगर ठीक होते तो ये क्या करते। इनके जो कोच हैं ब्रेंडन मैकुलम, वो विश्वास करता है कि रन अ बॉल खेला जाए। वो जब से आया है टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड ने मारना शुरू किया है। इंग्लैंड नहीं रुकता। उनके पास बैटिंग लाइन अप बहुत लंबी है।"

अख्तर के अलावा पाकिस्तान के अन्य दिग्गज भी पाकिस्तान की गेंदबाज़ी से निराश दिखे और रावलपिंडी की पिच पर भी सवाल उठाते दिखे। ये टेस्ट मैच फिलहाल पाकिस्तान की पकड़ से बहुत दूर जाता दिख रहा है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड के इस स्कोर का क्या जवाब देती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार