Shoaib Akhtar vs Sachin Tendulkar: शोएब अख्तर बेबाक अंदाज में अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं और हाल ही में उन्होंने महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर पर बातचीत करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है। इस पाकिस्तानी दिग्गज ने कहा कि मैं जानबूझ कर सचिन तेंदुलकर को बॉल से मारना चाहता था, मैं चाहता था कि बॉल उनके सिर पर लगे।

Advertisement

एक जाने माने यूट्यूब चैनल से बातचीत करते हुए शोएब अख्तर ने साल 2006 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच को याद किया। उन्होंने कहा, 'मैं यह पहली बार बता रहा हूं। मैं जानबूझ कर उस टेस्ट में सचिन को मारना चाहता था। मैंने सोच लिया था कि मुझे सचिन को किसी भी कीमत पर जख्मी करना ही है।'

Advertisement

वह आगे बोले, 'इंजमाम मुझसे कह रहे थे कि बॉल को विकेट के सामने फेंको, लेकिन मैं सचिन को मारना ही चाहता था। मैंने एक गेंद उनके हेलमेट पर मारी और मुझे लगा वो गया, वो मर गया। लेकिन जब मैंने वीडियो देखा तो मुझे पता चला कि उन्होंने अपना सिर बचा लिया है। मैंने इसके बाद भी उन्हें चोटिल करना चाहा।'

इसी बीच शोएब ने मोहम्मद आसिफ की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोहम्मद आसिफ शानदार गेंदबाज़ी कर रहे हैं। मैंने शायद ही किसी को इतनी अच्छी गेंदबाजी करते हुए देखा हो, जिस तरह से उस दिन आसिफ ने गेंदबाजी की थी।'

बता दें कि हाल ही में आसिफ ने भी उस सीरीज के तीसरे टेस्ट को याद करते हुए यह दावा किया था कि टेस्ट के दौरान शोएब अख्तर की तेज तर्रार बाउंसर के कारण सचिन तेंदुलकर भी बल्लेबाज़ी के दौरान अपनी आंखे बंद करते नज़र आए थे, जिसे उन्हें स्क्वायर लेग की तरफ से फील्डिंग करते हुए देखा था।

Advertisement

गौरतलब है कि भले ही शोएब अख्तर के पास तेज गति रही हो और उन्होंने दुनियाभर के महान बल्लेबाज़ों को काफी परेशान किया हो, लेकिन किसी बल्लेबाज़ को जानबूझ कर सिर पर चोट देना, इस तरह बयान शायद ही किसी क्रिकेट फैन को पसंद आए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार