6 जनवरी। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने सोमवार को कहा है कि शोएब अख्तर को उन खिलाड़ियों के नाम बताने चाहिए जिन्होंने टीम में शामिल एकमात्र हिंदु खिलाड़ी लेग स्पिनर दानिश कनेरिया के साथ भेदभाव किया था। अख्तर ने पिछले महीने यह आरोप लगाया था कि टीम में कुछ खिलाड़ी कनेरिया के साथ इसलिए सौतेला व्यवहार करते थे क्योंकि वो हिन्दु थे।

Advertisement

कनेरिया ने भी अख्तर की बात की पुष्टि की और कहा था कि सिर्फ अख्तर, पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक, यूनिस खान और मोहम्मद युसूफ ने उनका साथ दिया था।

Advertisement

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने बासित के हवाले से लिखा है, "मैं इस बात से हैरान हूं कि कनेरिया ने यह कहा कि वो बाद में उन खिलाड़ियों के नाम का ऐलान करेंगे। शोएब को किसी तरह के प्रचार-प्रसार करने की जरूरत नहीं है। उनके काफी प्रशंसक हैं और हमेशा रहेंगे, लेकिन शोएब को उन खिलाड़ियों के नाम बताने चाहिए।" उन्होंने कहा, "इस तरह की चीज (धर्म के नाम पर भेदभाव) मेरे समय में नहीं हुआ।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार