IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप सुपर 4 के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 181 रन बनाए। टीम इंडिया के इस प्रदर्शन से पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) काफी खफा नजर आए और उन्होंने टीम इंडिया की बैटिंग देखने के बाद कह दिया कि भारत ने बेहद बेकार खेला है।

Advertisement

शोएब अख्तर के ऐसा कहने के पीछे की वजह यह हो सकती है कि टीम इंडिया ने पावरप्ले के दौरान 5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 54 रन बना लिए थे। इसके बाद विराट कोहली को छोड़कर कोई और भारतीय खिलाड़ी टिक ना सका और टीम इंडिया मैच में अपनी मजबूत पकड़ को ढीला करती गई।

Advertisement

शोएब अख्तर ने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी शेयर की है जिसमें शोएब अख्तर ने टीम इंडिया की बैटिंग की आलोचना करते हुए कहा, 'साफ-साफ कहूं भारत ने बहुत खराब खेला। जिस तरह से उनको शुरुआत मिली काफी ज्यादा अच्छा विकेट था। पिच से घास उड़ी हुई थी जैसे मेरे सिर से बाल उड़े हुए हैं वैसे घास उड़ा दी गई थी।'

बता दें कि पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत के लिए विराट कोहली ने सर्वाधिक 60 रनों की पारी खेली। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान की टीम ने 3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 19 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार