27 जुलाई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर क्रिकेट के इतिहास के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई बल्लेबाजों को अपनी गेंद से चोटिल किया है।

Advertisement

शोएब अख्तर ने अपने करियर में 19 बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी से चोटिल किया लेकिन इनमें से एक बल्लेबाज ऐसा था जिसे चोट पहुंचाने में उन्हें सबसे ज्यादा मजा आया। इस बल्लेबाज के नाम का खुलासा खुद उन्होंने ट्विटर पर किय़ा। 

Advertisement

शोएब अख्तर ने एक ट्वीट किया कि “ मैंने अपने करियर के दौरान 19 बल्लेबाजों को चोटिल किया जो सबसे ज्यादा है। मैंने कभी इसका आनंद नहीं उठाया लेकिन एक सिर्फ एक बल्लेबाज के अलावा? ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में खुलासा किया कि ये बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन हैं।

उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा “   वह मैथ्यू हेडन थे जिन्हें अपने खेलने के दिनों में अपनी गेंद से चोट पहुंचाना चाहता था और मैंने कई बार ऐसा किया भी टेस्ट और प्रैक्टिस गेम्स के दौरान। लेकिन अब हम बहुत अच्छे दोस्त हैं।

शोएब अख्तर और मैथ्यू हेडन ने एक दूसरे के खिलाफ टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें अख्तर ने हेडन को तीन पर आउट किया था। 

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के दौरान दिए एक इंटरव्यू में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खुलासा किया था कि उन्हें शोएब अख्तर की गेंदबाजी खेलने में सबसे ज्यादा डर लगता था।  ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार