पाकिस्तान सुपर लीग 2024 के तीसरे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस ने कराची किंग्स को 55 रन से हराकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज़ किया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुल्तान सुल्तांस ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 185 रन बनाए लेकिन जवाब में कराची की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 130 रन ही बना पाई और मैच हार गई। 

Advertisement

कराची के लिए शोएब मलिक ने 35 गेंदों में 53 रन बनाए लेकिन उनकी ये पारी उनकी टीम के लिए नाकाफी साबित हुई। हालांकि, इस मैच में शोएब मलिक एक और वजह से भी सुर्खियों में रहे और वो वजह रही उनकी पत्नी सना जावेद। जब शोएब मलिक बल्लेबाजी कर रहे थे तो कैमरामैन ने स्टैंड में बैठी उनकी पत्नी पर फोकस कर दिया और तभी सना का स्माइल करते हुए रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और ये वीडियो इस समय फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Advertisement

सना जावेद शोएब मलिक की तीसरी पत्नी हैं और वो मुल्तान स्टेडियम में अपने पति का समर्थन करने के लिए पहुंची थी लेकिन उन्हें क्या पता था कि मैच के बाद उनके पति से ज्यादा वो लाइमलाइट में आ जाएंगी। इस वायरल वीडियो में सना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और हर फैन उनकी खूबसूरती का कायल हो गया है। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

बीते दिनों में शोएब मलिक और सना जावेद काफी सुर्खियों में थे। सानिया मिर्जा से तलाक की खबरों के बीच मलिक पाकिस्तानी स्टार सना जावेद को डेट कर रहे थे और जब उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी शादी की तस्वीर शेयर की तो पूरी दुनिया हैरान रह गई। इस दौरान शोएब को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया और सानिया मिर्जा के प्रति फैंस ने काफी सहानूभुति भी जताई। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार