Shreyas Iyer vs Jasprit Bumrah: पंजाब किंग्स ने रविवार (1 जून) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए दूसरे क्वालीफायर मैच में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर 11 साल बाद आईपीएल फाइनल में एंट्री कर ली है, जहां मंगलवार (3 मई) को उसका मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से होगा।

Advertisement

पंजाब की इस जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुख्य भूमिका निभाई और मात्र 41 गेंदों पर 87 रन की मैच विजयी पारी खेल डाली। इस पारी के दौरान अय्यर ने मुंबई के सभी गेंदबाजों की कुटाई करते हुए 5 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। इतना ही नहीं, उन्होंने मुंबई के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी नहीं बख्शा और उनके खिलाफ एक ऐसा शॉट लगा दिया जिसे एबी डी विलियर्स ने "शॉट ऑफ द सीजन" तक कह दिया।

Advertisement

अय्यर ने जसप्रीत बुमराह की एक तेज यॉर्कर पर गज़ब का शॉट खेला और इस शॉट को आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। बुमराह ने धैर्य और सटीकता के साथ मिडिल स्टंप के बेस पर 140 किलोमीटर प्रति घंटे की यॉर्कर फेंकी, ये एक ऐसी गेंद थी जिस पर कोई अन्य बल्लेबाज बोल्ड भी हो सकता था लेकिन अय्यर ने आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोला और मिडल स्टंप्स से गेंद को खेलते हुए विकेटकीपर के पास से चौका जड़ दिया। इस शॉट का वीडियो आप नीचे भी देख सकते हैं।

एबी डी विलियर्स ने जियो सिनेमा पर इस शॉट की तारीफ करते हुए कहा, "मेरे लिए ये आईपीएल के इस सीजन का सबसे बेहतरीन शॉट है। ये मिडिल स्टंप पर एकदम सही यॉर्कर था। ये सचमुच जड़ में था। अगर मैं इसका सामना कर रहा हूं तो शायद ये मेरे स्टंप को तोड़ सकता है। वो इस पर चौका लगाता है और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के खिलाफ एमआई पर दबाव डालता है। वाकई अविश्वसनीय बल्लेबाजी। क्रूर बल और ताकत। क्या शानदार खिलाड़ी है।" 

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि श्रेयस की धमाकेदार पारी की बदौलत, पंजाब ने सिर्फ 19 ओवर में जीत हासिल की और 11 साल में पहली बार आईपीएल फाइनल में अपनी जगह पक्की की। टूर्नामेंट के इतिहास में ये पहली बार था जब किसी टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 200 से अधिक के लक्ष्य का पीछा किया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार