श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स (Punjab Kings)  ने सोमवार (26  मई) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)  को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पक्का हो गया कि पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में ही रहेगी और पहला क्वालीफायर मैच खेलेगी, यानी फाइनल में जगह बनाने के दो मौके।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मुंबई ने 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए, जिसमें सूर्यकुमार ने 39 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। इसके जवाब में पंजाब ने 18.3 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। जिसमें जोश इंग्लिस ने 42 गेंदों में 73 रन औऱ प्रियांश आर्य ने 35 गेंदों में 62 रन बनाए। वहीं कप्तान अय्यर 26 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के पहले कप्तान बन गए हैं, जिनकी अगुआई में तीन अलग-अलग टीमें टॉप 2 में रही हैं यानी पहले क्वालीफायर में पहुंची है। सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और अब पंजाब किंग्स। 

सचिन तेंदुलकर की बराबरी

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

इस मुकाबले के बाद अय्यर के मौजूदा सीजन में 14 मैच में 51.40 की औसत से 514 रन हो गए हैं। वह आईपीएल में बतौर कप्तान 500 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। दूसरी बार यह कारनामा कर उन्होंने सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर की बराबरी की। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार