पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान और स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने मंगलवार (26 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में शानदार बल्लबाजी करते हुए 42 गेंदों में 230.95 की स्ट्राईक रेट से नाबाद 97 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 9 छक्के जड़े। 

Advertisement

अय्यर को उनकी विजयी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वह भले ही आईपीएल में पहले शतक से चूक गए लेकिन इस मुकाबले में बतौर बल्लेबाज औऱ कप्तान उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड बना दिए।

Advertisement

टी-20 क्रिकेट में 6000 रन

अय्यर ने टी-20 क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे कर लिए हैं, अपनी पारी में 26वां रन बनाते ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। इसके अलावा अय्यर ने आईपीएल में बतौर कप्तान 2000 रन भी पूरे कर लिए औऱ टी-20 क्रिकेट में 250 छक्के भी। 

धोनी की बराबरी की

आईपीएल में बतौर कप्तान 70 मैच के बाद सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के मामले में अय्यर संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अय्यर ने बतौर कप्तान 41वीं जीत हासिल की है और धोनी ने भी अपने पहले 70 मैच में कप्तानी करते हुए इतनी ही हासिल की थी। 43 जीत के साथ रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं। 

Advertisement

बने नंबर 1 कप्तान

आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा के टीम स्कोर में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अय्यर ने अपने नाम कर लिया है। उनके अब 40 छक्के हो गए हैं औऱ इस लिस्ट में उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ा, जिनके नाम इस लिस्ट में 39 छ्क्के दर्ज हैं। 

बता दें कि इस सीजन के मेगा ऑक्शन में अय्यर को पंजाब किंग्स की टीम ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा। पिछले सीजन में उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स चैंपियन बनी थी। 

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पंजाब ने गुजरात को 11 रन से हराकर जीत के साथ सीजन की शुरूआत की है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। जिसके जवाब में गुजरात की टीम 5 विकेट गवाकर 232 रन ही बना पाई। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार