आईपीएल 2022 के 8वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राईडर्स के सामने जीत के लिए 138 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मैच में केकेआर के गेंदबाज़ों के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी अपनी अदाओं से दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पंजाब के बल्लेबाज़ शाहरुख खान जैसे ही आउट हुए, वैसे ही अय्यर ने फैंस को शाहरुख खान की याद दिला दी।

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें देखा जा सकता है कि पंजाब के बल्लेबाज़ शाहरुख खान जैसे ही टिम साउथी की गेंद पर आउट होते हैं, वैसे ही अय्यर ने केकेआर के मालिक और बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान का आइकॉनिक पोज़ करके विकेट को सेलिब्रेट किया। इस दृश्य को देखकर ऐसा लगा मानो अय्यर शाहरुख खान के मज़े लेने की कोशिश कर रहे थे।

Advertisement

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है और फैंस मजे़दार कमेंट्स भी कर रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो केकेआर के सीनियर गेंदबाज़ उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के चार ओवरों में 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उमेश को बाकी गेंदबाज़ों का भी साथ मिला जिसकी बदौलत पंजाब की टीम 137 के स्कोर पर ही रुक गई।

वहीं, पंजाब के लिए भानुका राजपक्षे ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 9 गेंदों में 31 रन बना दिए। हालांकि, उनके आउट होते ही पंजाब की बल्लेबाज़ी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। यहां तक कि पिछले मैच के हीरो रहे ओडेन स्मिथ भी एक छोर पर खड़े रह गए और पंजाब की पूरी टीम 18.2 ओवर में सिर्फ 137 रनों पर ऑलआउट हो गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार