गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने पंजाब को बड़ा झटका दिया। उन्होंने सेट हो रहे भारतीय स्टार बल्लेबाज और पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को शानदार तरीके से बोल्ड कर पवेलियन भेजा। 

Advertisement

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (3 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 46वें मुकाबले में जेसन होल्डर ने अपनी गेंदबाजी से जबरदस्त कमाल दिखाया। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने एक बार फिर अहम समय पर विकेट निकालकर टीम को बड़ी सफलता दिलाई।

Advertisement

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर पंजाब किंग्स की शुरुआत पहले ही खराब रही थी, जब टीम ने पहले ही ओवर में प्रियांश आर्य (2) और कूपर कोनोली (0) के विकेट गंवा दिए। ऐसे में टीम को संभालने की जिम्मेदारी कप्तान श्रेयस अय्यर के कंधों पर थी, जिन्हें ‘सरपंच साहब’ के नाम से भी जाना जाता है।

अय्यर क्रीज पर टिककर पारी को संभालने की कोशिश कर रहे थे और धीरे-धीरे लय पकड़ते नजर आ रहे थे। लेकिन जेसन होल्डर ने उनकी इस कोशिश पर पानी फेर दिया। पारी के 9वें ओवर में होल्डर ने एक शानदार लेंथ गेंद डाली, जो पिच होकर अंदर की ओर तेजी से आई। अय्यर इस गेंद पर असहज हो गए और शॉट खेलने में देर कर बैठे। गेंद उनके बल्ले से लगकर सीधे स्टंप्स में जा घुसी और लेग स्टंप उखड़ गया।

श्रेयस अय्यर इस तरह 21 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए और पंजाब को 47 रन के स्कोर पर पांचवां झटका लग गया। आउट होने के बाद अय्यर कुछ देर पिच को देखते रहे और फिर निराश होकर पवेलियन लौट गए। इस मुकाबले में जेसन होल्डर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके। 

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन ही बना पाई। टीम के लिए सूर्यांश शेडगे (29 गेंद 57 रन) और मार्कस स्टोइनिस ( 31 गेंद 40 रन) ने अहम पारियां खेली, लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे पाया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार