India vs Sri Lanka 2nd Test: बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को खेले जा रहे दूसरे और अंतिम डे-नाइट टेस्ट में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की शानदार अर्धशतकीय पारी की वजह से भारत 59.1 ओवरों में 252 रनों पर पहुंच सका। श्रेयस के अलावा, ऋषभ पंत 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, श्रीलंका की ओर से लसिथ एम्बुलडेनिया और प्रवीण जयविक्रमा ने तीन-तीन विकेट झटके और धनंजय डी सिल्वा ने दो विकेट लिए। लंच ब्रेक के बाद 93/4 से आगे खेलते हुए ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ रन बनाए। इस दौरान पंत श्रीलंकाई गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे और चौकों की झड़ी लगा दी और भारत को 100 के पार पहुंचा दिया। लेकिन पंत की विस्फोटक पारी 39 रनों पर ही समाप्त हो गई, जब लसिथ एम्बुलडेनिया की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद, रविंद्र जडेजा (4), रविचंद्रन (13) और अश्विन अक्षर पटेल (9) जल्द ही पवेलियन लौट गए।

Advertisement

वहीं, दूसरे छोर पर श्रेयस टिके रहे और छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस समय तक भारत का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 215 रन बन चुके थे। नौवें स्थान पर आए मोहम्मद शमी ने श्रेयस अय्यर का साथ देने का प्रयास किया। लेकिन शमी (5) धनंजय डी सिल्वा की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद, जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर श्रेयस ने तेज से रन बटोरे, इस दौरान श्रेयस ने कई बड़े शॉट लगाए। लेकिन शतक से महज आठ रन से चूक गए और जयविक्रमा की गेंद पर 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 98 गेंदों पर 92 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे 59.1 ओवरों में भारत की पहली 252 रनों पर सिमट गई।

Advertisement

इससे पहले, पिंक बॉल टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही, क्योंकि भारत की सलामी जोड़ी कप्तान रोहित शर्मा और मंयक अग्रवाल बिना कमाल दिखाए सस्ते में निपट गए। मयंक (4) रन आउट हो गए, उसके तुरंत बाद कप्तान रोहित (15) रन बनाकर एम्बुलडेनिया के शिकार बन गए। इस समय तक भारत का स्कोर 10 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 29 रन बने थे।

शुरूआती झटके लगने के बाद, तीसरे और चौथे नंबर पर आए हनुमा विहारी और विराट कोहली ने पारी संभाली। इस दौरान दोनों ने मिलकर कुछ अच्छे शॉट लगाए, जिसे भारत का स्कोरबोर्ड आगे बढ़ता रहा। लेकिन दोनों के बीच लंबी होती साझेदारी (47) को प्रवीण जयविक्रमा ने तोड़ा, जब विहारी चार चौके की मदद से 81 गेंदों में 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जल्द ही कोहली (23) भी धनंजय डी सिल्वा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।

इसके बाद आए ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने लंच तक संभलकर खेला, जिससे भारत ने 29 ओवरों में चार विकेट गंवाकर 93 रन जोड़े थे।

संक्षिप्त स्कोर :

Advertisement

भारत 59.1 ओवरों में 252/10 (श्रेयस अय्यर 92, ऋषभ पंत 39, प्रवीण जयविक्रमा 3/81, लसिथ एम्बुलडेनिया 3/94)।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार