NZ vs IND 5th T20: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी वाली भारतीय टी20 टीम ने रविवार, 01 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड के सामने 192 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
Team India के लिए ईशान किशन ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 32 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के लगाकर 61 रनों की पारी खेली। दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर ने भी तूफानी पारी खेली और 23 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के जड़कर 50 रन जोड़े। उनके अलावा नमन धीर ने 23 गेंदों 33 रन और नितीश रेड्डी ने 17 गेंदों पर 22 रन बनाए। इन्हीं पारियों के दम पर भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।
बात करें न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की तो एडम मिल्ने ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट झटके। मिल्ने के अलावा नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर ने 2-2 विकेट चटकाए। जैकब डफी, मिचेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल को कोई विकेट नहीं मिला।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर।
भारत-न्यूजीलैंड की पूरी टी20 स्क्वाड
भारत की टीम: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, आकिब नबी, कुमार कुशाग्र और वैभव सूर्यवंशी।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड की टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे, जोश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर।