बीते समय में भारतीय टीम को अपने स्टार खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। आगामी समय में भी भारतीय टीम को बड़े टूर्नामेंट (एशिया कप, वर्ल्ड कप) खेलने हैं। यही वजह है आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन तीन स्टार खिलाड़ियों के नाम जो जल्द ही टीम में वापसी कर सकते हैं। इन खिलाड़ियों के दम पर इंडियन टीम बड़े टूर्नामेंट अपने नाम कर सकती है। 

Advertisement

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)

Advertisement

28 वर्षीय श्रेयस अय्यर बीते समय में अपनी बैक इंजरी के कारण काफी परेशान रहे हैं। यह दाएं हाथ का मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ भारतीय टीम की वनडे और टेस्ट टीम का अहम सदस्य है। अय्यर की गैरमौजदूगी में आईपीएल में केकेआर को और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में इंडियन टीम को संघर्ष करते देखा गया है। लेकिन अब जल्द ही कप्तान रोहित शर्मा को राहत की सांस लेने को मिल सकती है। क्योंकि श्रेयस अय्यर आगामी बड़े टूर्नामेंट एशिया कप के लिए पूरी तरह फिट होकर टीम में वापसी कर सकते हैं। फिलहाल श्रेयस एनसीए में तेजी से रिकवरी कर रहे हैं।

अय्यर ने अब तक इंटरनेशनल लेवल पर 10 टेस्ट, 42 वनडे और 49 टी20 मुकाबले खेले हैं।

केएल राहुल (KL Rahul)

31 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे, जिस कारण वह भी WTC फाइनल में टीम का हिस्सा नहीं बन सके। लेकिन अब केएल राहुल भी जल्द ही मैदान पर वापसी करने वाले हैं। राहुल जांघ की सफल सर्जरी के बाद एनसीए में अपनी फिटनेस पाने की कोशिश कर रहे हैं। यह दाएं हाथ का भरोसेमंद बल्लेबाज़ भी आगामी एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनता नज़र आ सकता है।

Advertisement

केएल राहुल ने अब तक भारतीय टीम के लिए 47 टेस्ट, 54 वनडे और 72 टी20 मुकाबले खेले हैं। 

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)

गन गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की कमी बीते समय में भारतीय टीम को खूब खली है। बुमराह बैक इंजरी के कारण लंबे समय से परेशान थे, लेकिन अब उनसे जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि बुमराह अगस्त में आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा बन सकते हैं। बुमराह ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 25 सितंबर 2022 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, ऐेसे में बड़े टूर्नामेंट से पहले भारतीय फैंस के लिए बुमराह की वापसी बड़ी खुशखबरी है।

Advertisement

बुमराह ने भारतीय टीम के लिए अब तक 30 टेस्ट, 72 वनडे और 60 टी20 मुकाबले हैं। इस दौरान उन्होंने 128 टेस्ट विकेट, 121 वनडे विकेट और 70 टी20 विकेट झटके हैं।

Also Read: Live Scorecard

बता दें कि भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत भी पिछले साल के आखिर में कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे, लेकिन वह भी अब काफी तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। पंत भी जल्द ही ब्लू जर्सी में मैदान पर वापसी करते नज़र आ सकते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार