आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर इस समय मुंबई टी-20 लीग में खेलते हुए सोबो मुंबई फाल्कन्स की कप्तानी कर रहे हैं और इस समय सोशल मीडिया पर श्रेयस अय्यर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें मुंबई टी-20 लीग के मैच के दौरान मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

दरअसल, सोबो मुंबई फाल्कन्स के कप्तान श्रेयस, DRS रिव्यू में हुई लंबी देरी से काफी निराश दिखे। इस अनोखे नज़ारे ने फैंस को खूब हंसाया, क्योंकि मैच भी कुछ देर के लिए रुक गया था। मुंबई के इस बल्लेबाज़ को देरी पर अपनी झुंझलाहट ज़ाहिर करते हुए भी सुना गया, उन्होंने कहा, "अबे कितना टाइम लगाते हैं?" इतना बोलने के बाद फिर वो उठकर अपने साथियों के साथ शामिल हो गए।

Advertisement

हालांकि, श्रेयस की टीम के लिए शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही है। सोबो फाल्कन्स हार के बड़े अंतर के कारण पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं और अब वो वापसी करने का लक्ष्य रखेंगे।

Incase you missed this

- Shreyas Iyer was literally sleeping in the middle of yesterday's match. pic.twitter.com/9trXACLyXd

— Vihaan. (@Vihaann96) June 3, 2026

वहीं, आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट में कप्तानी को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय चयनकर्ता टी20 टीम की कप्तानी में बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं और इस रेस में श्रेयस अय्यर का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। आईपीएल 2026 के समापन के बाद अब भारतीय टीम का पूरा फोकस इंटरनेशनल क्रिकेट पर है। टीम इंडिया 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी, जिसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी होगी। इसके अलावा जून और जुलाई में भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा भी करना है।

Also Read: LIVE Cricket Score

सूर्यकुमार यादव ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब दिलाया था, लेकिन हाल के समय में बल्लेबाज के तौर पर उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इसी कारण नेतृत्व में बदलाव की अटकलों को और हवा मिली है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार