भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार, 06 जून को आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 टीम की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड में कई बदलाव देखने को मिले हैं। BCCI ने नए कैप्टन के तौर पर श्रेयस अय्यर को चुन लिया है, वहीं पूर्व कैप्टन सूर्यकुमार यादव को खराब फॉर्म के कारण स्क्वाड से ही बाहर कर दिया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। अब भारतीय टी20 टीम को श्रेयस अय्यर लीड करते नज़र आएंगे, जिन्होंने देश के लिए साल 2023 में आखिरी टी20 मुकाबला खेला था। उन्होंने बीते समय में अपनी परफॉर्मेंस और कैप्टेंसी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है जिस वजह से ही उन्हें टीम इंडिया की कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। ध्यान दें कि टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड के वाइस कैप्टन को भी बदल दिया गया है और अब ये पद 23 वर्षीय तिलक वर्मा संभालेंगे। उनसे पहले ये जिम्मेदारी अक्षर पटेल के कंधों पर थी।

Advertisement

बताते चलें कि भारतीय टी20 स्क्वाड में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है, जिन्होंने साल 2026 के IPL में अपनी बैटिंग से जमकर धमाल मचाया और 16 मैचों में 48.50 की औसत से 776 रन ठोके। वो टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उनके अलावा रवि बिश्नोई को भी स्क्वाड में चुना गया है, जो कि कुलदीप यादव की जगह टीम में आए हैं। 

इतना ही नहीं, IPL19 में अपनी तेज गेंदबाज़ से प्रभावित करने वाले गन गेंदबाज़ प्रिंस यादव के लिए भी टी20 स्क्वाड के दरवाजे खुल गए हैं। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड टूर के लिए टीम में चुना गया है। ध्यान दें कि टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड में रखा गया है।

इंग्लैंड और आयरलैंड टूर के लिए भारतीय टी20 स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

Also Read: LIVE Cricket Score

एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार