भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अपनी पीठ की परेशानी की सर्जरी नहीं कराने का फैसला किया है और आवधिक उपचार के लिए बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिपोर्ट किया है।

Advertisement

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार 28 वर्षीय अय्यर गुरूवार को एक इंजेक्शन लेंगे और एनसीए में उनके रुकने की अवधि का फैसला स्टाफ द्वारा जांच के आधार पर लिया जाएगा।

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए चयन के वास्ते उपलब्ध रहना चाहते हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जून के शुरू में (सात जून से) लंदन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। इसके मद्देनजर उन्होंने सर्जरी कराने का फैसला टाल दिया है।

सर्जरी से वह कम से कम छह महीने के लिए एक्शन से बाहर रहते।

अय्यर से नजदीकी एक सूत्र ने कहा, वह एक विशेषज्ञ और एनसीए अधिकारियों से मिले हैं और सबका यही मानना है कि आपरेशन टाला जा सकता है। वह विशेषज्ञ की सलाह का पालन करेंगे।

इस बीच दो बार के चैंपियन केकेआर को उम्मीद है कि श्रेयस लीग में किसी चरण में उसके अभियान के लिए उपलब्ध होंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार